Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

पुनर्जीवित मानसून का कहर: राजस्थान और गुजरात में बाढ़ का खतरा, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

देश भर में मानसून की वापसी ने फिर से कई क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इस पुनर्जीवित मानसून के चलते विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। राजस्थान और गुजरात के रेगिस्तानी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और क्लाउड बर्स्ट की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से अगले सोमवार तक कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। सोमवार रात से लो प्रेशर का वातावरण बनने के कारण अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, नॉर्थ वेस्ट के समुद्री इलाकों में लो प्रेशर का क्षेत्र बन रहा है, जिससे राजस्थान और गुजरात के रेगिस्तानी इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्रों में भी बाढ़ की स्थिति बन सकती है। दिल्ली और एनसीआर में भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अरुण कुमार ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और क्लाउड बर्स्ट जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने संबंधित राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिससे नुकसान की संभावनाओं को कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *