Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

नोएडा प्राधिकरण में 60% से अधिक पद खाली, भर्ती प्रक्रिया अधूरी, कामकाज पर गंभीर असर

top-news

नोएडा प्राधिकरण इस समय भारी स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। प्राधिकरण में 2187 स्वीकृत पदों में से 60 प्रतिशत से अधिक पद वर्तमान में खाली हैं। सीधी भर्ती और पदोन्नति के माध्यम से इन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अभी भी अधूरी है। केवल 40 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ प्राधिकरण का कार्य संचालन हो रहा है, जिससे कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हाल ही में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के निलंबन से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

प्राधिकरण ने शासन को नए स्टाफ की भर्ती के लिए पत्र भेजा है। केंद्रीयकृत सेवा नियमावली 2018 के तहत 552 पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं, जबकि 1036 पद नियमावली से इतर सृजित किए गए हैं। वर्तमान में, दोनों कैटेगरी में कुल 1286 पदों पर भर्ती की जानी बाकी है। निलंबित अधिकारी हाल ही में प्राधिकरण पहुंचे और सीईओ से दिशा-निर्देश मांगे, हालांकि निलंबन के कारण वे अब प्राधिकरण में काम नहीं कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *