Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

ग्रेटर नोएडा के इको विलेज 2 में डायरिया का प्रकोप: दूषित पानी से 200 से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के इको विलेज 2 सोसाइटी में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 200 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार रात, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और आज भी स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति का जायजा लेने जाएगी।

निवासियों ने दूषित पानी को बीमारी का कारण बताया है और इसकी शिकायत की है। स्वास्थ्य विभाग आज पानी की गुणवत्ता की जांच करेगा और सोसाइटी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से बच्चे इस बीमारी से प्रभावित हो रहे हैं, और आसपास के डॉक्टरों की क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। इको विलेज वन सोसाइटी के कई घरों में मंगलवार को गंदा पानी पहुंचा, जिसमें कीड़े पाए गए। निवासियों का आरोप है कि पानी की टंकियों की सफाई समय पर नहीं की जा रही है।