Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

30 की उम्र में शादी के फायदे: जीवन में स्थिरता और समझदारी का सही समय

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

हमारे समाज में 22 साल की उम्र के बाद घरवालों और रिश्तेदारों का शादी के लिए दबाव शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे सवाल और ताने सुनने को मिलते हैं। घर वाले अक्सर जल्दी शादी के फायदे गिनाते हैं, जैसे कि सही समय पर परिवार की योजना बनाना और युवावस्था में शादी करने से जीवन की नई शुरुआत करना।

हालांकि, आजकल करियर की दौड़-धूप में लोगों की उम्र बढ़ती जाती है और शादी देर से होती है। ऐसे में, समाज और परिवार दोनों का दबाव बढ़ता है। लेकिन, 30 की उम्र में शादी करने के भी कई लाभ होते हैं। इस उम्र में व्यक्ति अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हो जाता है। 30 तक आते-आते व्यक्ति आर्थिक स्थिरता पा लेता है, जो एक सफल शादी के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, मानसिक परिपक्वता और प्राथमिकताओं की सही समझ भी इस उम्र में आ जाती है, जिससे व्यक्ति अपने और अपने जीवनसाथी के बीच संतुलन बेहतर बना सकता है। ऐसे में, यदि आपको लेट शादी के लिए ताने मिल रहे हैं, तो इन फायदों का उल्लेख जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *