Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

भारत की स्वतंत्रता संग्राम की शौर्य-गाथा: दुर्गा भाभी का अद्वितीय योगदान

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है जितना कि पुरुषों का। दुर्गावती देवी, जिन्हें ‘दुर्गा भाभी’ के नाम से जाना जाता है, इन्हीं महिलाओं में से एक थीं। उनका जन्म 7 अक्तूबर 1907 को उत्तर प्रदेश के शहजादपुर गांव में हुआ था। मात्र 11 वर्ष की आयु में उनका विवाह भगवती चरण वोहरा से हो गया था, जो हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे।

दुर्गावती को ‘भाभी’ के नाम से इसलिए जाना जाने लगा क्योंकि एसोसिएशन के सदस्य उन्हें इसी नाम से संबोधित करते थे। दुर्गा भाभी ने भारत की आजादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और उनके साहस से अंग्रेज भी भयभीत रहते थे। इतिहास गवाह है कि जिस पिस्तौल से चंद्र शेखर आजाद ने आत्मबलिदान किया था, उसी पिस्तौल से दुर्गा भाभी ने भी बलिदान दिया था। 1926 में करतार सिंह सराभा की शहादत की 11वीं वर्षगांठ पर लाहौर में दुर्गा भाभी चर्चा में आईं, और जल्द ही वह संग्राम सेनानियों की प्रमुख सहयोगी बन गईं। जब भगत सिंह ने लाला लाजपत राय की मृत्यु के बाद सॉन्डर्स की हत्या की योजना बनाई, तब दुर्गा भाभी ने भगत सिंह और उनके साथियों को सुरक्षा प्रदान की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *