Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तैयारियों पर अफगानिस्तान टीम ने जताई चिंता, बारिश के कारण अभ्यास हुआ प्रभावित

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तैयारियों को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने असंतोष जताया है। खिलाड़ियों के मुताबिक, बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया था, जिससे उनका एक दिन का अभ्यास रद्द करना पड़ा। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने चिंता जताते हुए कहा कि मैदान में पानी भरने से खेल के दौरान काफी समय बर्बाद हो सकता है। उन्होंने कहा कि बारिश से बचाव के लिए मैदान में पर्याप्त कवर्स नहीं हैं और सुपर सोपर मशीन भी ठीक से काम नहीं कर रही है।

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 9 सितंबर से टेस्ट मैच होना है, जिसकी तैयारियां करीब एक माह से चल रही हैं। लेकिन 29 अगस्त को हुई बारिश ने मैदान की खामियों को उजागर कर दिया। पिच गीली हो गई थी और उसे सुखाने के लिए टेबल फैन का उपयोग किया गया। खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया से ग्रेटर नोएडा की छवि पर भी असर पड़ रहा है, जिससे खेल प्रेमियों में नाराजगी बढ़ रही है। तीन माह पहले बंग्लादेश के साथ मैच की तैयारी के दौरान भी बारिश के कारण मैच रद्द हो चुका था। इसके बावजूद प्राधिकरण पूरी तरह से तैयार नहीं हो सका है, जो आने वाले टेस्ट मैच के लिए चिंता का विषय है।