Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

नोएडा में यस बैंक के प्रोजेक्ट मैनेजर से 52 लाख रुपये की ठगी, साइबर जालसाजों ने मनी लॉंड्रिंग केस में फंसाने की दी धमकी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा के सेक्टर-20 निवासी जयराज शर्मा, जो यस बैंक में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं, साइबर जालसाजों का शिकार हो गए। 11 अगस्त को उन्हें टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑफ इंडिया के अधिकारी के नाम से एक कॉल आई, जिसमें उनके मोबाइल नंबर को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया। कॉल के दौरान उनसे संपर्क मुंबई के साइबर क्राइम ब्रांच के एक कथित अधिकारी से हुआ, जिसने उन्हें मनी लॉंड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी।

जालसाजों ने जयराज को विश्वास दिलाया कि वह जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल के मनी लॉंड्रिंग केस में शामिल हैं। इसके बाद, उन्होंने उन्हें स्काइप कॉल पर ले जाकर एक फर्जी एफआईआर और नोटिस दिखाया, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होने का दावा किया गया। जयराज को धमकी दी गई कि किसी को भी इस बारे में जानकारी देने पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी। डर के कारण जयराज ने जालसाजों के कहे अनुसार अपने खाते से 52 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह पूरी घटना 11 से 17 अगस्त के बीच हुई, जिसमें जयराज को लगातार डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *