Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी: कैंपस में बीए छात्र पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गौतमबुद्धनगर के दनकौर क्षेत्र में स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में बीए सेकेंड ईयर के छात्र लोकेश कुमार पर हुए हमले ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। गुरुवार को कैंपस में हुई इस घटना के बाद लोकेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के खेड़ा बुजुर्ग गांव निवासी लोकेश कैंटीन में बैठे थे, जब चार छात्रों ने उन पर हमला किया। आरोपियों में आशु कसाना, कपिल, अंकित और दो अन्य अज्ञात छात्र शामिल हैं। इन लोगों ने लोकेश को जबरन कुर्सी से उठाया और विरोध करने पर कुर्सी से ही उसके सिर और पीठ पर वार किए।

घटना के बाद लोकेश को पहले यूनिवर्सिटी के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे ग्रेटर नोएडा के बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां वह अब आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार, लोकेश के सिर और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोटें आई हैं। पीड़ित के वकील पिता देवराज सिंह चौहान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें तीन छात्रों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दनकौर कोतवाली के प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।