Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा
● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड
● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा
नोएडा के सेक्टर 72 में पार्किंग विवाद ने लिया उग्र रूप, लाठी-डंडों से कार को किया क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल
- sakshi choudhary
- 27 Aug, 2024
नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर
नोएडा के सेक्टर 72 में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे और बल्ले से दूसरी पक्ष की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें झगड़े और कार को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है।
इस विवाद की शुरुआत रविवार शाम राजीव चौहान और नितिन के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई थी। नितिन के पक्ष ने पहले राजीव चौहान के साथ मारपीट की, जिसके बाद घायल राजीव के बेटों ने नितिन की कार पर हमला कर उसे पूरी तरह से तोड़फोड़ कर दिया।
एसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।