Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

जन्माष्टमी पर नोएडा में कड़ी सुरक्षा: इस्कॉन मंदिर के आसपास 500 पुलिसकर्मी तैनात, यातायात रहेगा प्रतिबंधित

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नोएडा में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस्कॉन मंदिर और सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के आसपास करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही, इन मंदिरों के आसपास के मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को यातायात डायवर्जन योजना जारी की है। इस योजना के तहत, इस्कॉन मंदिर (सेक्टर-32) के सामने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा, जिससे हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ की उम्मीद की जा रही है। गिझोड़ चौराहे से अट्टा अंडरपास जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इस्कॉन मंदिर आने वाले श्रद्धालु एडोब बिल्डिंग के पास पार्किंग का उपयोग कर पैदल मंदिर जा सकेंगे। वीवीआईपी व्यक्तियों के लिए भी विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है।