Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

नोएडा सेक्टर 62 स्थित पीजी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित राज होम्स पीजी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और किसी प्रकार की संपत्ति का नुकसान भी नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग की टीम ने बिजली विभाग को तत्काल सूचित किया, जिसके बाद मुख्य बिजली लाइन को काट दिया गया। इस तरह से संभावित बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली। इस घटना से पीजी में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसे देखते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।