Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

“ कोलकाता में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या पर जनाक्रोश, भाजपा का ममता सरकार के खिलाफ विरोध तेज”

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में जनाक्रोश तेजी से बढ़ रहा है। इस घटना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस मामले में छात्र समुदाय बेहद गुस्से में है और यह आक्रोश ममता बनर्जी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के आंदोलन से डरी हुई है और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

मजूमदार ने आगे कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर तब तक सड़कों पर रहेगी, जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी जल्द ही आगामी विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रमों की घोषणा करेगी। इसी बीच, सीबीआई ने मुख्य आरोपी संजय रॉय का जेल में पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया, जो तीन घंटे से अधिक चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *