Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

गलगोटियास विश्वविद्यालय के कृषि स्कूल ने 8वें राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में “ उत्कृष्टता संस्थान पुरस्कार” जीता

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गलगोटियास विश्वविद्यालय के कृषि स्कूल ने 22-23 अगस्त को आयोजित 8वें राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है। इस सम्मेलन का आयोजन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कृषि विज्ञान संस्थान, अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ (AIASA), और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। विश्वविद्यालय के कृषि स्कूल को इस अवसर पर “उत्कृष्टता संस्थान पुरस्कार” से सम्मानित किया गया, जो उनकी उत्कृष्टता और समर्पण का प्रतीक है।

बीएससी (ऑनर्स) कृषि के अंतिम वर्ष के छात्र श्री रितिक रंजन को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर नॉर्थ जोन” का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार अखिल भारतीय स्तर पर कठोर चयन प्रक्रिया के बाद दिया गया। उत्तर प्रदेश के माननीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और कृषि शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी में योगदान देने वाले संस्थानों की सराहना की।

इस मौके पर, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के डीन, डॉ. सहदेव सिंह ने सतत कृषि पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया और सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *