Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

दुष्कर्म के आरोप में 10 साल बाद साक्ष्यों के अभाव में आरोपी बरी, अदालत ने सुनाया फैसला

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में 10 साल पहले दुष्कर्म के एक मामले में अपर सत्र न्यायालय-प्रथम ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता कपिल भाटी के अनुसार, 2014 में गांव में पार्टीबंदी के चलते दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। महिला ने कहा था कि वह खेत में चारा लेने गई थी, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और मामला अदालत में पहुंचा। अपर सत्र न्यायालय-प्रथम में सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर से पेश किए गए चिकित्सा और दस्तावेज साक्ष्य कमजोर साबित हुए। दोष सिद्ध न हो पाने के कारण अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त करार दिया। इस दौरान आरोपी जमानत पर था। आरोपी पक्ष ने कहा कि इस मामले ने उनके परिवार और बच्चों को सामाजिक तिरस्कार का सामना करना पड़ा, लेकिन अदालत का फैसला न्याय की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *