Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की डीसीपी से मुलाकात: महिलाओं की सुरक्षा, शराबखोरी और साइबर क्राइम पर गंभीर चर्चा

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज डीसीपी सेंट्रल, आईपीएस शक्ति मोहन अवस्थी से मिला और सेंट्रल जोन में बढ़ती समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि बैठक में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर आत्मरक्षा, साइबर क्राइम और धोखाधड़ी जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

समिति के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सचिव अनूप सोनी ने बताया कि रेजीडेंशियल इलाकों के आसपास खुले में शराब पीने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सार्वजनिक व्यवधान और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं। राम प्रकाश पाण्डेय, समिति के ग्रेटर नोएडा के सचिव, ने धोखाधड़ी कॉल्स में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की।

बैठक में विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें डिलीवरी ऐप्स के वाहनों का उल्लेख किया गया। नमित रंजन ने सीसीटीवी कैमरों की कमी और सड़कों पर अतिक्रमण के मुद्दे उठाए।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया और कठोर कार्रवाई का वादा किया। इस बैठक में रश्मि पाण्डेय, राम प्रकाश पाण्डेय, अनूप सोनी, मनीष श्रीवास्तव, नमित रंजन सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *