Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, छात्रों ने लीला और मटकी फोड़ की नाटिका से मोहा मन

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने अत्यधिक उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। छात्र राधा-कृष्ण की मनमोहक पोशाकों में सज-धज कर आए थे, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।

श्रीकृष्ण के बाल लीला, भजन और मटकी फोड़ की अद्वितीय नाटिका प्रस्तुत कर छात्रों ने सबका मन मोह लिया। विशेष रूप से बाल वाटिका के छात्रों की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया और माहौल को भक्तिमय बना दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अध्यापकों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने सभी से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज की बेहतरी के लिए अपना योगदान देने की अपील की।

इस आयोजन ने छात्रों को न केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम किया, बल्कि उनके अंदर नैतिक मूल्यों का भी संचार किया। विद्यालय में यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *