Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो से परेशान निवासियों ने प्राधिकरण से त्वरित समाधान की मांग की

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन में सीवर ओवरफ्लो की समस्या पिछले कई महीनों से निवासियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के लोग लगातार शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

आरडब्ल्यूए अल्फा वन के अध्यक्ष, शेर सिंह भाटी ने इस मुद्दे को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि सीवर ओवरफ्लो के कारण सेक्टर में गंदगी फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

सीवर विभाग के सीनियर मैनेजर, विनोद शर्मा ने पहले टेंडर की कमी को समस्या का कारण बताया था, लेकिन अब टेंडर हो जाने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ है। निवासियों का कहना है कि मशीनें केवल औपचारिकता के लिए आती हैं और समस्या जस की तस बनी हुई है। भाटी ने इस स्थिति को “घोर लापरवाही” बताते हुए सीईओ से तत्काल समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *