Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

सूरजपुर में ‘ भाभी गैंग’ की चार महिलाएं गांजा बेचते गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गिरोह का भंडाफोड़

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की, जिसमें चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिलाएं खुलेआम सड़क पर गांजा बेच रही थीं। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर सक्रिय होते हुए सविता, उर्मिला, सीमा और इन्दिरा देवी नाम की चार महिलाओं को हिरासत में लिया। इन महिलाओं के पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। इनमें से तीन महिलाएं ग्रेटर नोएडा के नटमढई गांव की रहने वाली हैं, जबकि इन्दिरा देवी बुलन्दशहर के गंगागढ़ गांव से संबंधित है।

महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। यह घटना पुलिस की तत्परता पर सवाल खड़ा करती है कि यदि वीडियो वायरल न हुआ होता, तो क्या यह महिलाएं ऐसे ही खुलेआम अवैध कारोबार करती रहतीं और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगती। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ‘भाभी गैंग’ के नाम से कुख्यात इन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *