Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

मौसम के बदलाव से बढ़ता वायरल फीवर का खतरा: लक्षण, बचाव और उपचार के उपाय

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

मौसम के बदलाव के साथ ही कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिनमें से एक प्रमुख है वायरल फीवर। इस समय इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण सीजनल बुखार आम हो जाता है, जिसमें बुखार के साथ सिरदर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत होती है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पौष्टिक आहार लें और खुद को सुरक्षित रखें।

वायरल फीवर के प्रमुख लक्षणों में थकान, कमजोरी, शरीर का उच्च तापमान, ठंड लगना या कंपकंपी, भूख में कमी, नाक बहना, मांसपेशियों में दर्द और पसीना आना शामिल हैं। अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए।

इस बीमारी से बचने के लिए, आपको अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार का सेवन करें, ताकि आपका शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम हो सके। बाहर जाते समय मास्क पहनें और हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर शरीर को हाइड्रेटेड रखें, ताकि बीमारी से बचा जा सके। यदि लक्षण गंभीर हों, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *