Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

सेवेन एक्स सोसाइटी में झपटमारी की घटनाओं में इजाफा, स्थानीय निवासियों में बढ़ती चिंता

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

सेवेन एक्स सोसाइटी में झपटमारी की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है। पिछले दस दिनों में इस क्षेत्र में छह से अधिक मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं में भी इजाफा देखा गया है। बदमाशों की बढ़ती सक्रियता के चलते सोसाइटी के निवासी परेशान हैं और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगा रहे हैं।

सेवेन एक्स सोसाइटी में 30 से अधिक हाईराइज बिल्डिंग्स हैं, जिनमें सेक्टर-73 से 79 तक के क्षेत्रों में करीब दो लाख लोग रहते हैं। इन क्षेत्रों में लोगों का आवागमन चौबीसों घंटे बना रहता है, जिसे बदमाश निशाना बना रहे हैं। अगस्त महीने में बाइक सवार बदमाशों ने दस से अधिक चेन और मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है, जिनमें से छह मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हाल ही में, सेक्टर-74 में एक वकील इरफान खान के साथ भी झपटमारी की घटना हुई, जिसमें बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इन क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *