Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

नोएडा: नंगली नंगला गांव में 13, 000 वर्गमीटर जमीन का फर्जीवाड़ा, 260 करोड़ की संपत्ति पांच लोगों के नाम दर्ज

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

नोएडा के सेक्टर-135 स्थित नंगली नंगला गांव में 13,000 वर्गमीटर जमीन का फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस जमीन की कीमत लगभग 260 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गांव के सर्वे लेखपाल अमित कुमार ने सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें सहायक अभिलेख अधिकारी की कोर्ट के तत्कालीन पेशगार और पूर्व लेखपाल दीपक शर्मा पर आरोप लगाए गए हैं।

गोवर्धन नामक व्यक्ति की मृत्यु 7 सितंबर 2003 को हो गई थी, जिनके नाम पर विभिन्न खसरा नंबरों में 13,000 वर्गमीटर जमीन थी। उनकी मृत्यु के बाद संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 20 जून 2023 को गोवर्धन के वसीयतनामा के आधार पर फर्जी आदेश के जरिए यह जमीन पांच लोगों के नाम दर्ज कर दी गई।

शिकायत के अनुसार, 23 जून 2023 को इस फर्जी आदेश को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया और इसके बाद पेशगार दीपक शर्मा पत्रावली को अपने साथ ले गया। हाल ही में हरियाणा सीमा से लगे गांवों का सर्वे किया जा रहा था, जिसमें नंगली नंगला गांव की खतौनी की जांच के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *