Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

स्वतंत्रता दिवस पर गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में भव्य समारोह, विद्यालय को किया गया प्लास्टिक मुक्त घोषित

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पांच स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार ने ध्वजारोहण कर की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी देव कुमार गुप्ता, और ट्री एनजीओ की प्रतिनिधि शैली माथुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय को प्लास्टिक मुक्त घोषित करते हुए छात्रों को जूट के थैले और स्टील के टिफिन बॉक्स वितरित किए गए। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। जिलाधिकारी वर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और देव कुमार गुप्ता ने प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *