Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला ऐतिहासिक टेस्ट: केन विलियमसन और राशिद खान की होगी भिड़ंत

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 9 से 13 सितंबर के बीच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां क्रिकेट प्रेमी स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन और रचिन रविंद्र की बल्लेबाजी का आनंद ले सकेंगे। गेंदबाजी में स्पिनर एजाज पटेल और मिशेल सेंटनर का प्रदर्शन देखने लायक होगा। खास बात यह है कि एजाज पटेल भारत के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने का इतिहास बना चुके हैं।

न्यूजीलैंड टीम में टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, और ग्लेन फिलिप्स जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी शामिल हैं। गेंदबाजी में कप्तान टिम साउथी टीम का नेतृत्व करेंगे, और भारतीय पिचों को ध्यान में रखते हुए पांच स्पिनरों को टीम में जगह दी गई है।

अफगानिस्तान के पास राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं, जो ग्रेटर नोएडा की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे। अफगानिस्तान ने पिछले पांच टेस्ट मैचों में से चार में हार का सामना किया है, जबकि न्यूजीलैंड ने अपने पिछले पांच मैचों में से तीन जीते हैं। यह पहली बार है जब दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी, और ग्रेटर नोएडा के दर्शक इस ऐतिहासिक मुकाबले का गवाह बनेंगे।