Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

शारदा विश्वविद्यालय में ‘ एक दीप शहीदों के नाम’ कार्यक्रम: स्वतंत्रता संग्राम की याद में श्रद्धांजलि और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय और अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वीर शहीदों की स्मृति में दीप जलाकर और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स और फैकल्टी ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पीआर डायरेक्टर, डॉ. अजीत कुमार ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अमर शहीदों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। वाइस चांसलर, डॉ. सिबाराम खारा ने बताया कि इस वर्ष देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, और यह हमारी जिम्मेदारी है कि शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखा जाए और उनकी विरासत से प्रेरणा लेते रहें।