Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

ग्रेटर नोएडा के जिम्स में अत्याधुनिक टीबी लैब का उद्घाटन, उप मुख्यमंत्री ने टीबी मुक्त भारत का संकल्प दोहराया

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में सोमवार को अत्याधुनिक संवर्धन एवं दवा संवेदनशीलता परीक्षण टीबी लैब का उद्घाटन हुआ। यह लैब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधिवत पूजा अर्चना कर और फीता काटकर लैब का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जिम्स के निदेशक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव को जिम्स को पीजी इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

उद्घाटन के दौरान, उप मुख्यमंत्री ने महर्षि पतंजलि सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारत को टीबी मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री ने 2025 की समय सीमा तय की है, जोकि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित 2030 की सीमा से पांच साल पहले है। उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन के प्रयासों में उत्तर प्रदेश ने विशेष सफलता हासिल की है, जिसमें टीबी मरीजों को चिह्नित कर दवा और पोषण सहायता उपलब्ध कराई गई है।