ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में दंपती से छेड़छाड़ और मारपीट: पुलिस कार्रवाई पर सवाल, आरोपी अब भी फरार

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में एक दंपती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपती ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मॉल के मेंटेनेंस टीम के दो कर्मचारियों ने स्वचलित सीढ़ियों से उतरते समय महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर कर्मचारियों ने उनके पति के साथ भी बहस की और बाद में मॉल के अन्य कर्मचारियों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने मॉल के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन 24 घंटे बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है और उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। वहीं, पुलिस ने मॉल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *