Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

नोएडा एयरपोर्ट पर मिराज और राफेल विमानों के लिए MRO हब विकसित करने की योजना, ज़्यूरिख कंपनी ने जारी किया RFP

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण कर रही ज्यूरिख कंपनी अब मिराज और राफेल जैसे विमानों के लिए मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ) हब विकसित करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी ने एमआरओ हब के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया है, जिसके माध्यम से कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। एमआरओ हब का चयन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

वर्तमान में, भारत विमानों के रखरखाव के लिए अमेरिका, चीन और सिंगापुर पर निर्भर है, लेकिन इसे समाप्त करने के लिए एयरपोर्ट के पास दो एमआरओ हब बनाए जाएंगे। पहला एमआरओ 40 एकड़ में बनाया जाएगा, जबकि दूसरा 1365 हेक्टेयर में विकसित होगा। वर्तमान में भारत में 713 विमान हैं, और 2031 तक यह संख्या बढ़कर 1522 होने की संभावना है। एयरपोर्ट पर दूसरा रनवे 2025 में तैयार होगा, जिससे सालाना 80 मिलियन टन एयर कार्गो के आयात और निर्यात की संभावना बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *