Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

नोएडा: साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट में रखकर 9.70 लाख रुपये की ठगी की

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा में साइबर ठगों ने एक महिला को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 9.70 लाख रुपये की ठगी की। यह घटना सेक्टर-62 निवासी कुमारी रंजना के साथ घटी। सात अगस्त को उन्हें डीएचएल कुरियर सर्विस से एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि उनके नाम से विदेश भेजे जा रहे एक पार्सल में ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पाई गई है। इसके बाद कॉल को कथित मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया गया, जिन्होंने महिला को स्काइप कॉल पर जोड़ा और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी।

महिला को डराकर ठगों ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और उन्हें घर से बाहर जाने या किसी से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी। आठ अगस्त तक चलती रही इस पूछताछ के बाद, ठगों ने महिला से उनकी जमा पूंजी को एक विशेष खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा, और आश्वासन दिया कि जांच के बाद यह राशि वापस मिल जाएगी। डर के मारे महिला ने कुल 9.70 लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।