Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

पेरिस ओलंपिक से बाहर हुईं अंतिम पंघाल, अनुशासनात्मक उल्लंघन पर विवादों में घिरीं, स्वदेश लौटीं

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल शुक्रवार को स्वदेश लौट आईं। पेरिस ओलंपिक के खेल गांव में नियमों का उल्लंघन करने के कारण उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। अंतिम, जो 53 किग्रा भार वर्ग में मुकाबला लड़ रही थीं, अपने पहले ही मैच में हारकर ओलंपिक से बाहर हो गई थीं।

वापस लौटने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही, भारतीय टीम की जर्सी में नजर आईं अंतिम ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया और जल्दी ही हवाई अड्डे से बाहर निकल गईं। विवाद तब शुरू हुआ जब अंतिम ने खेल गांव में अपने मान्यता कार्ड का उपयोग करते हुए अपनी बहन को प्रवेश दिलाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा अंतिम से पूछताछ की गई, जिससे देश में हड़कंप मच गया। इस विवाद के चलते भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अंतिम और उनके सहयोगी स्टाफ को तुरंत वापस भारत भेजने का निर्णय लिया।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अंतिम पंघाल ने पीटीआई से कहा कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था। उन्होंने कहा, “मुझे बुखार था और स्थिति बहुत भ्रमित करने वाली थी। यह सब इसी भ्रम के कारण हुआ।” एक वीडियो में, अंतिम ने बताया कि उन्हें पुलिस थाने जाना पड़ा, लेकिन इसका कारण केवल उनके मान्यता कार्ड के सत्यापन से जुड़ा था। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए अच्छा दिन नहीं था। मैं मुकाबला हार गई। मेरे बारे में फैलाई जा रही बहुत सी बातें सच नहीं हैं।” अंतिम ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कोच नशे में नहीं थे, जैसा कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था। उन्होंने कहा, “मेरे कोच प्रतियोगिता स्थल पर ही थे और वापस लौटते समय भाषा की दिक्कत के कारण टैक्सी ड्राइवर के साथ उनका विवाद हो गया।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *