Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, भारत सरकार ने बनाई उच्च स्तरीय कमेटी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर भारत सरकार ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी बांग्लादेश में रहने वाले भारतीयों, हिंदुओं, और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बांग्लादेश में मौजूदा हिंसा की घटनाओं के बाद तुरंत यह कदम उठाया है। इस कमेटी का अध्यक्ष सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्वी क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, बीएसएफ दक्षिण बंगाल के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी), बीएसएफ त्रिपुरा के आईजी, और भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के योजना और विकास विभाग के सदस्य भी इस कमेटी का हिस्सा होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के चलते बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार बढ़ गए हैं। सोमवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक सैकड़ों लोगों की हत्या हो चुकी है, जिसके कारण कई हिंदू परिवार अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।

ठाकुरगांव और पंचगढ़ के विभिन्न इलाकों से हजारों हिंदू भारतीय सीमा पर शरण लेने के लिए पहुंचे हैं। बांग्लादेश के समाचार पोर्टल ‘डेली स्टार’ के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे इलाकों में हिंदू समुदाय के लोग भारी संख्या में जुट रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि हमलावरों ने उनके घरों, दुकानों, और मंदिरों में लूटपाट की और उन्हें चेतावनी दी कि अगर वे लौटते हैं, तो उनकी जान को खतरा है। वर्तमान में, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के अधिकारियों के अनुरोध के बावजूद, हिंदू परिवार अपने घर वापस जाने को तैयार नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 5,000 से अधिक लोग भारतीय सीमा के पास मौजूद हैं, लेकिन उनके पास वीजा न होने के कारण वे भारत में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं।