Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

एक्शन में दिखी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, पीक आवर्स में बस संचालन पर रोक और सख्त मानकों की अनिवार्यता

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गौतमबुद्ध नगर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुलिस उपायुक्त यातायात, आरटीओ नोएडा और सहायक पुलिस आयुक्त यातायात समेत बस संचालकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि अब जिले में पीक आवर्स के दौरान बसों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी। शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच कोई भी बस नहीं चलेगी, जिससे यातायात की भीड़-भाड़ को नियंत्रित किया जा सके।

साथ ही, सभी बसों को एटीएस-119 और एटीएस-52 के मानकों के अनुसार संचालित किया जाना अनिवार्य होगा। बसों के लिए निर्धारित बाडी कोड का पालन करना अनिवार्य होगा और किसी भी प्रकार का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, बसों में वाइपर की स्थिति सही होनी चाहिए, और बसों की लंबाई और चौड़ाई निर्धारित मानकों से अधिक नहीं होनी चाहिए। बस संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री न हों और बिना परमिट, फिटनेस और बीमा के बसों का संचालन न किया जाए। अग्निशामक यंत्र और प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स का होना भी अनिवार्य किया गया है। म्यूजिक सिस्टम के तार ठीक से टेप किए जाएं ताकि शॉर्ट सर्किट की संभावना न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *