Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी में जुटा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, एक लाख तिरंगे बांटने का लक्ष्य

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत, प्राधिकरण ने इस बार एक लाख तिरंगे बांटने का लक्ष्य तय किया है। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने इस संबंध में हाल ही में एक बैठक आयोजित की, जिसमें सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का यह प्रयास देशवासियों में राष्ट्रीय गर्व और एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्राधिकरण ने सभी विभागों को तिरंगा वितरण की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन, शिक्षण संस्थानों, और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। सीईओ रवि कुमार एनजी ने तिरंगे के वितरण और उन्हें घरों पर लगाने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करते हुए , तिरंगा लगाए गए घरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए एक विशेष प्लेटफॉर्म तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिससे इस अभियान की सफलता का व्यापक प्रचार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *