Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य पदक जीता

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई, जो अंत तक बरकरार रही। इससे पहले, भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था, और इस जीत के साथ भारतीय टीम लगातार दूसरी बार पोडियम फिनिश करने में सफल रही है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें “भारत की दीवार” के रूप में जाना जाता है, और उन्होंने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस जीत के साथ, भारत ने ओलंपिक में हॉकी स्पर्धा में अपना 13वां पदक जीता है।

भारत और स्पेन के बीच पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी, और यह क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने गोल कर बढ़त हासिल की, लेकिन कुछ ही समय बाद हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को बराबरी दिलाई। हॉफ टाइम तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने एक और गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोई सफल नहीं हो पाया।

भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण जीत रही, खासकर इसलिए क्योंकि 1968 और 1972 के बाद यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दो ओलंपिक में पदक जीता है। इस जीत के साथ ही पीआर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया, और टीम ने उन्हें शानदार विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *