Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

गौतमबुद्ध नगर में डूब क्षेत्र की कृषि भूमि की रजिस्ट्री शुरू, आवेदनों की बाढ़ से प्रशासन असमंजस में

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गौतमबुद्ध नगर में डूब क्षेत्र की कृषि भूमि की रजिस्ट्री शुरू होने के बाद प्रशासन के पास आवेदनों की बाढ़ आ गई है। प्रतिदिन 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और भारी संख्या में लोग पूछताछ के लिए भी आ रहे हैं। आवेदनों की अधिकता के कारण प्रशासनिक अधिकारी असमंजस में हैं और उन्होंने स्पष्ट किया है कि केवल कृषि भूमि के लिए एनओसी प्रदान की जाएगी।

सभी आवेदनों पर संबंधित प्राधिकरण से रिपोर्ट मंगाई गई है, जिसके आधार पर एनओसी के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। डूब क्षेत्र में रजिस्ट्री पर पहले रोक थी और रजिस्ट्री केवल संबंधित प्राधिकरण की एनओसी पर ही संभव थी। हालांकि, संबंधित प्राधिकरण से एनओसी प्राप्त करना कठिन हो रहा था। लोगों की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। अब नागरिकों को एडीएम कार्यालय में आवेदन करना होगा, जहां से संबंधित प्राधिकरण से रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। यदि भूमि खाली पाई जाती है, तो शर्तों के साथ रजिस्ट्री की अनुमति दी जाएगी।