Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

ग्रेटर नोएडा में सितंबर में सेमीकॉन इंडिया 2024 एक्सपो में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की संभावना

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

अगले माह सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 एक्सपो का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है। यह एक्सपो 11 से 13 सितंबर के बीच आयोजित होगा। इस संबंध में तैयारियां भी जोरों पर हैं। मंगलवार को एक्सपो मार्ट में केंद्र सरकार के उच्च अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस एक्सपो में विश्व की प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो भारत के घरेलू सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने और इसे वैश्विक उद्योग से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसी दौरान, इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2024 एक्सपो का भी आयोजन होगा। सेमीकॉन इंडिया के उद्घाटन समारोह में 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है। इस संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर मंगलवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्र सरकार के एक सचिव के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एडिशनल पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, एडीएम प्रशासन, वित्त एवं राजस्व और एक्सपो मार्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम फिलहाल संभावित है और प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *