Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

विनेश का स्वर्ण पदक का सपना टूटा, वजन बढ़ने के कारण हुईं डिस्क्वालिफाई

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

बुधवार की सुबह  पेरिस ओलंपिक में, भारतीय पहलवान विनेश को फाइनल मुकाबला लड़ने से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इसका कारण उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम ज्यादा होना था।

स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला

विनेश को बुधवार रात अमेरिकी पहलवान के साथ स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करना था। उन्होंने जापान की अजेय मानी जाने वाली पहलवान और क्यूबा की दिग्गज पहलवान को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था। ऐसे में उन्हें स्वर्ण पदक का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, अब उन्हें फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी और इस कारण वे रजत पदक से भी वंचित रह जाएंगी।

टूटा सबसे बड़ा सपना

ओलंपिक पदक जीतना विनेश का सबसे बड़ा सपना था। इसके लिए उन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत की, लेकिन ओलंपिक खेल उनके लिए हमेशा मुश्किलें लेकर आए। पिछली बार टोक्यो-2020 ओलंपिक में विवादों ने उनका पीछा किया, और रियो ओलंपिक में पैर मुड़ने के कारण उन्हें लंबे समय तक बाहर रहना पड़ा। इस बार, पेरिस ओलंपिक में पदक पक्का होने के बाद भी वजन के कारण उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ा। यह दुखद अनुभव उन्हें जीवन भर याद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *