Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

शारदा हॉस्पिटल में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन: मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर चर्चा

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा हॉस्पिटल में इस सप्ताह विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्तनपान के महत्व को समझाना और नवजात शिशु की वृद्धि और विकास पर प्रकाश डालना है।

पूरे सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में महिलाओं को उनके बच्चों को स्तनपान कराने के फायदे बताए जा रहे हैं। साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए स्तनपान और उनकी पेशेवर जिंदगी के बीच संतुलन बनाने के तरीके भी समझाए जा रहे हैं। इस वर्ष की थीम के अनुसार, महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक, प्रेरित और मदद करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे स्तनपान के साथ-साथ अपने काम को भी सुचारू रूप से कर सकें। कार्यक्रम के तहत विभिन्न सत्रों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा स्तनपान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है।

शारदा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. राममूर्ति शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग द्वारा आयोजित किया गया है। इस आयोजन के दौरान, अस्पताल में विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्तनपान के लाभों के बारे में जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने बताया कि स्तनपान मां और बच्चे दोनों के लिए दीर्घकालिक लाभ प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह बच्चे को विकास और पोषण देने का प्रकृति का अनमोल तरीका है। मां के दूध में सभी आवश्यक पोषक तत्व, एंटीबॉडी और एंजाइम होते हैं, जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं और उसे संक्रमण एवं बीमारियों से दूर रखते हैं। मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्तनपान से मां और बच्चे दोनों को कई फायदे मिलते हैं, जो उन्हें स्वस्थ और सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से स्तनपान के महत्व को उजागर करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *