Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

वैश्विक मंदी के दबाव में नोएडा की कंपनियों का मूल्यांकन 18, 000 करोड़ रुपये घटा, निवेशकों को भारी नुकसान

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

वैश्विक मंदी के दबाव के चलते सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर नोएडा की सूचीबद्ध कंपनियों पर भी देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा स्थित कंपनियों के मूल्यांकन में एक ही दिन में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की कमी आई है। एचसीएल, पेटीएम और संवर्धन मदरसन जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों की कीमतों में आई गिरावट को इसके मुख्य कारणों में से एक माना जा रहा है।

विशेषज्ञों ने पहले ही वैश्विक शेयर बाजार के धराशाई होने का पूर्वानुमान जताया था, और इसका असर नोएडा की कंपनियों पर भी पड़ा। बड़े नुकसान झेलने वाली कंपनियों में डिक्सन टेक्नोलॉजी, त्रिवेणी टर्बाइन लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड और पेटीएम शामिल हैं।

सोमवार के बाजार क्रैश में न केवल कंपनियों के मूल्यांकन में गिरावट आई, बल्कि शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों को भी बड़ा नुकसान हुआ। गौतमबुद्ध नगर में लगभग 6.5 लाख डीमैट खाते हैं, और इन निवेशकों के पोर्टफोलियो में करीब 800 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

हालांकि, इस गिरावट के बीच भी नोएडा की जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयरों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है, और इसके शेयर की कीमतों में सुधार हो रहा है जो इस क्रैश के दौरान भी बना रहा।

प्रमुख कंपनियों में गिरावट की स्थिति

कंपनी गिरावट (%)
एचसीएल 2.9
डिक्सन टेक्नोलॉजी 4.62
त्रिवेणी टर्बाइन 1.30
नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड 2.72
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल 9.18
मदरसन सूमी वायर 4.05
हैवेल्स इंडिया 2.40
पेटीएम 5.04
इंफोएज 3.57
यथार्थ हॉस्पिटल 3.69
आइनॉक्स विंड 5.23
डिश टीवी 6.07
यूनीटेक लिमिटेड 5.06

सोमवार के बाजार क्रैश के बाद भी नोएडा की कुछ कंपनियों ने अपनी स्थिति को संभालने की कोशिश की है। लेकिन, अधिकांश कंपनियों और निवेशकों को इस गिरावट से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *