Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

यीडा ने जापानी और कोरियाई शहरों की स्थापना के लिए 1700 एकड़ भूमि अधिग्रहण की योजना बनाई

top-news

नोएडा।दिव्यांशु ठाकुर

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने जापानी और कोरियाई शहरों की स्थापना के लिए 1700 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की योजना बनाई है। जापानी शहर के लिए सेक्टर-5ए में 395 हेक्टेयर और कोरियाई शहर के लिए सेक्टर-4ए में 365 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है। इस परियोजना को बिना किसी रुकावट के पूरा करने और भूमि विवाद से बचने के लिए किसानों से सीधे भूमि खरीदने की तैयारी की जा रही है।

ये शहर इलेक्ट्रॉनिक सामान, चिप्स, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), और कैमरे के निर्माण के लिए केंद्र होंगे। जापानी और कोरियाई नागरिकों के लिए उनके पारंपरिक और व्यावसायिक तौर-तरीकों पर आधारित आवास, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस वर्ष प्राधिकरण भूमि की खरीद करेगा।

यीडा के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जापानी और कोरियाई सिटी के लिए किसानों से सीधे भूमि खरीदी जाएगी, जिससे परियोजनाओं को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *