Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

भारतीय रेलवे में 102 वंदे भारत ट्रेनें संचालित, लखनऊ मेल में बेबी बर्थ की सुविधा प्रायोगिक तौर पर शुरू

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में जानकारी दी कि भारतीय रेलवे में वर्तमान में 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं। ये ट्रेनें ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं और 760 किलोमीटर की दूरी तक चलती हैं।

यह जानकारी अन्नाद्रमुक सांसद सी.वी. षणमुगम के सवाल के जवाब में दी गई थी, जिसमें पूछा गया था कि क्या वंदे भारत ट्रेनें राजधानी और अन्य सुपर फास्ट ट्रेनों की जगह लेंगी। वैष्णव ने स्पष्ट किया कि 29 जुलाई, 2024 तक भारतीय रेलवे ने मौजूदा ट्रेनों को बदले बिना नयी वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं शुरू की हैं।

इसके अलावा, रेल मंत्री ने राज्यसभा को यह भी बताया कि शिशुओं के साथ यात्रा करने वाली माताओं की सुविधा के लिए लखनऊ मेल में प्रायोगिक तौर पर दो बेबी बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं। यह सुविधा ट्रेन संख्या 12229/30 लखनऊ मेल के एक डिब्बे में दो निचली बर्थ के साथ प्रदान की गई है।

भाजपा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने पूछा था कि क्या सरकार ट्रेन के डिब्बों में बेबी बर्थ सीटें लगाने पर विचार कर रही है। इस पर वैष्णव ने जवाब दिया कि यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और उन्होंने इस प्रयास की सराहना की है। हालांकि, इसके कारण सीट के नीचे सामान रखने की जगह और सीटों के बीच पैर रखने की जगह सीमित हो जाने से यात्रियों को असुविधा भी हुई है। रेल मंत्री ने कहा कि यात्री डिब्बों में सुधार और उन्नयन रेलवे की सतत प्रक्रिया का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *