Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

ग्रेटर नोएडा: दादरी थाना क्षेत्र में 11 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक 11 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना जीटी रोड पर स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज के सामने के तालाब में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम समीर था, जो दादरी की नई आबादी के निवासी मुस्तकीम का पुत्र था।

यह घटना गुरुवार शाम करीब 8 बजे की है, जब समीर अपने कुछ दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, समीर नहाते समय तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया। उसके साथी डर के मारे वहां से भाग गए और परिवार को सूचित किया।

परिजनों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की खोजबीन के बाद, रात साढ़े नौ बजे के आसपास समीर को तालाब से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस घटना से समीर के परिवार में मातम छा गया है, खासकर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *