Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध स्वीमिंग पूल: बच्चों की सुरक्षा को खतरा, जल्द होगी सख्त कार्रवाई

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध स्वीमिंग पूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें लाइफगार्ड की तैनाती नहीं है और कॉमर्शियल गतिविधियां चल रही हैं। यहां बच्चों को प्रति घंटे 50 से 60 रुपये फीस लेकर स्वीमिंग कराई जा रही है। खेल विभाग भी इस पर लापरवाह है और स्वीमिंग पूल को सील करने के बजाय जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है। इस स्थिति में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

यमुना नदी के डूब क्षेत्र में कई फार्म हाउस हैं, जिनमें स्वीमिंग पूल भी चल रहे हैं, लेकिन इनका पंजीकरण नहीं कराया गया है। सरकारी रोक के कारण खेल विभाग इनका पंजीकरण नहीं कर सकता। बुधवार को खेल विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ कि ये स्वीमिंग पूल अवैध रूप से चल रहे हैं। विभाग ने जुर्माना लगाकर मामले को निपटाया, लेकिन स्वीमिंग पूल को सील नहीं किया, जबकि यहां पर कॉमर्शियल गतिविधियां जारी हैं। स्वीमिंग पूल की गहराई 5 से 7 फीट की होती है और लाइफगार्ड की कोई व्यवस्था नहीं है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उप जिला क्रीडा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर, अनीता नागर ने कहा, “डूब क्षेत्र में स्वीमिंग पूल का संचालन नहीं हो सकता, लेकिन वहां अवैध रूप से पूल बना कर कॉमर्शियल गतिविधियां की जा रही हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह गंभीर चिंता का विषय है। इस अवैध पूल को शीघ्र सील किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *