Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

ग्रेटर नोएडा में जल आपूर्ति की स्थिति पर चौंकाने वाला खुलासा: आधे गांवों में अभी तक नहीं पहुंचा पानी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा और नोएडा, जो देश के सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल हैं, में जल आपूर्ति की स्थिति पर हाल ही में एक आरटीआई द्वारा चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन तोमर द्वारा दाखिल की गई आरटीआई के जवाब में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 122 गांवों में से केवल 66 गांवों में ही जल आपूर्ति की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, 28 गांवों में जल आपूर्ति के लिए कार्य चल रहा है। लगभग 12 गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। 14 गांवों में आंगणन स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है और 2 गांवों में आबादी न होने के कारण जल आपूर्ति कार्य प्रस्तावित नहीं है।

यह स्थिति यह दर्शाती है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी नोएडा की तरह अपने अंतर्गत आने वाले गांवों के साथ भेदभाव कर रहा है। आधे गांवों में आज तक पानी की आपूर्ति नहीं पहुंची है, जो कि अत्यंत निराशाजनक है। प्राधिकरण के सीईओ को इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल आपूर्ति के काम को शीघ्र पूरा करना चाहिए। इस प्रकार की स्थिति प्रदेश की प्रगति को प्रभावित कर सकती है, और विकसित शहरों में भी बुनियादी सुविधाओं का उचित प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *