Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

ग्रेटर नोएडा में निवासियों का फूटा गुस्सा: समस्याओं के समाधान के अभाव पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के टेकज़ोन 4 कार्यालय में आज गौतम बुद्ध नगर समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय और निवासियों ने एसीईओ से अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हर बार वे यहां आते हैं और अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में शिकायत करते हैं, लेकिन अधिकारियों का रवैया बहुत उदासीन हो गया है। काफी दिनों से चल रही समस्याओं, जैसे बिजली की व्यवस्था और छोटी मिलक गाँव में गंदगी की समस्या, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

टेकज़ोन एरिया में सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर के मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं और निवासियों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। ग्रीनबेल्ट में लाइट की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को कई पत्र दिए गए हैं, यहां तक कि एरिया की पुलिस ने भी प्रार्थना पत्र भेजा है, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क – 5 तुस्सुयाना गाँव में 6 प्रतिशत आबादी के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। न पानी है, न सड़क है, और न बिजली, जिससे लोगों में डर बना रहता है। बारिश के समय 2 फुट तक पानी भर जाता है। खाली पड़े प्लॉट में अवैध कब्जे और मिट्टी का खनन भी जारी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि अथॉरिटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है और केवल आश्वासन देकर खानापूर्ति कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *