Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

गाजियाबाद और नोएडा में स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश. जानिए पूरा मामला.

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा में स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। गाजियाबाद में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक और नोएडा में 1 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे।

गौतम बुद्ध नगर जिले में 31 जुलाई और 1 अगस्त को सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के चलते बच्चों की सुरक्षा और उनकी आने-जाने में होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। इस दौरान पहली से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गाजियाबाद में भी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 29 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि और जलाभिषेक के अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से जल लेकर गाजियाबाद सीमा से होकर गुजरते हैं, जिससे वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहता है।

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार, जिले के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड के तहत संचालित सभी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। सभी प्राचार्य, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।