Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

ओयो होटल में युवती के साथ जबरन दुष्कर्म: नशीला पदार्थ मिलाकर की गई वारदात

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक ओयो होटल में युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद, आरोपी ने पैसे खत्म होने का बहाना बनाकर युवती की अंगूठी और चेन भी छीन ली। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को दादरी क्षेत्र के एक ओयो होटल में लाया गया था। बुलंदशहर के एक गांव के निवासी राजीव ने युवती को होटल में लाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जब युवती नशे में आ गई, तब राजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद, राजीव ने पैसे खत्म होने की बात कहकर युवती की अंगूठी और चेन भी ले ली। तीन दिन बाद, राजीव ने युवती को एक गाड़ी में बैठाकर ओयो होटल के पीजी हॉस्टल में ले गया, जहां आकाश नामक युवक ने भी युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। नशीली गोली खिलाने के कारण युवती नशे की हालत में रही। जब उसका नशा हल्का हुआ, तब उसने खुद को एक होटल में पाया और वहां से दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता ने तुरंत पुलिस में आकाश और राजीव के खिलाफ जबरन नशा कर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।