Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

नोएडा: सोने पर ड्यूटी में कटौती से सोना 9% सस्ता, व्यापारियों और उद्यमियों ने बजट की सराहना की

top-news

नोेएडा। दिव्यांशु टाकुर

सरकार द्वारा हाल ही में सोने पर ड्यूटी में कमी करने के फैसले से सोना अब नौ फीसदी तक सस्ता हो गया है। व्यापारियों और उद्यमियों ने इस बजट को बाजार में खरीदारी बढ़ाने और आर्थिक बेहतरी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है। सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि हालांकि व्यापारियों को कोई सीधा कर लाभ नहीं मिला है, लेकिन विकास पर होने वाले खर्चों का सीधा लाभ व्यापारियों और उद्यमियों को ही मिलेगा।

सोने, चांदी, और प्लेटिनम जैसी महंगी धातुओं पर ड्यूटी कम होने से अवैध लेनदेन पर अंकुश लगेगा। इसके साथ ही, इस रणनीतिक कटौती से बाजार में खरीदारी अधिक पारदर्शी और कानूनी रूप से संचालित हो सकेगी। इस पहल से ग्राहकों को भी नौ फीसदी सस्ता सोना मिलेगा, जिससे उनकी बचत होगी और वे अधिक सोना खरीद पाएंगे।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने भी इस बजट की सराहना की है। प्रदेश कार्यालय में लाइव बजट देखने के बाद प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि बजट में युवाओं को रोजगार देने के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। प्रदेश सचिव शिवा चौहान ने कहा कि इस कदम से व्यापारियों की खरीदारी बढ़ेगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। जिला सचिव हरीश जैन और मोती राम ने भी इस बात पर जोर दिया कि बजट में सभी को ध्यान में रखकर घोषणाएं की गई हैं, जिससे व्यापक स्तर पर लाभ होगा।