Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

प्रेरणा सिंह बनीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नई एसीईओ, प्राधिकरण को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

आईएएस प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का नया अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) नियुक्त किया गया है। 2017 बैच की अफसर प्रेरणा सिंह पिछले कुछ समय से प्रसूति अवकाश पर थीं, और अब उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

इससे पहले, एसीईओ मेधा रुपम का तबादला होने के बाद यह पद खाली था। प्रेरणा सिंह की नियुक्ति के साथ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को एक अनुभवी और सक्षम अधिकारी मिली है जो प्राधिकरण के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

प्रेरणा सिंह ने अपनी सेवा के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और उनके नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को नए आयाम मिलने की संभावना है। उनकी नियुक्ति से प्राधिकरण को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।

प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रेरणा सिंह का स्वागत किया और उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *