Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

क्या कहा चिराग पासवान ने फिल्मों में वापसी और अपनी शादी को लेकर जानिए पूरी खबर.

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि उनका फिल्मों में वापसी का कोई इरादा नहीं है और उनकी पहली प्राथमिकता राजनीति है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अगले दो सालों तक शादी करने की योजना भी नहीं बना रहे हैं।

चिराग पासवान, जिन्होंने बॉलीवुड में असफल शुरुआत के बाद राजनीति का दामन थामा और इसमें अच्छी खासी सफलता पाई. उन्होंने मजाक में कहा कि वे इतने बुरे अभिनेता हैं कि उनकी पहली सह-कलाकार कंगना रनौत भी अब उनके साथ काम नहीं करना चाहेंगी।

पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बताया कि उन्होंने 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ से कंगना रनौत के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।

अपनी शादी की योजनाओं पर बात करते हुए चिराग ने कहा कि अगले दो सालों तक उनकी शादी करने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि वे अपनी पूरी ऊर्जा और ध्यान राजनीति में लगाना चाहते हैं, खासकर बिहार में अगले साल होने वाले चुनावों के लिए।

उन्होंने कहा, “शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आप सिर्फ अपने काम में व्यस्त नहीं रह सकते और अपने जीवनसाथी को यह नहीं कह सकते कि मेरा काम ही मेरी प्राथमिकता है। अगर काम आपकी प्राथमिकता है, तो अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करें। मैं अपनी प्राथमिकता के बारे में स्पष्ट हूं कि मैं अपने काम से विवाहित हूं। अगर मेरे पास अपने जीवनसाथी के लिए समय नहीं है, तो मुझे शादी के बारे में नहीं सोचना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *