Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

नोएडा पुलिस की कार्रवाई: फर्जी नौकरी ऑपरेशन उजागर, 7 गिरफ्तार

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

दिल्ली, नोएडा और एनसीआर में बेरोजगार लोग लगातार ठगी का शिकार हो रहे थे। पुलिस इन ठगों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन यह गोरखधंधा शहर में अब भी जारी है। नोएडा में थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफाश किया और सरगना समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें 4 युवतियां भी शामिल हैं। पकड़ी गई लड़कियां मीठी-मीठी बातें करके लोगों को फंसा लेती थीं।

ठगी का तरीका

पुलिस को पता चला कि आरोपियों का “नोएडा-दिल्ली जॉब” नाम से यूट्यूब चैनल है। चैनल पर ये लोग नौकरी दिलाने के भ्रामक विज्ञापन डालते हैं। विज्ञापन देखकर विभिन्न राज्यों से बेरोजगार बच्चे नौकरी की तलाश में इनके पास आते हैं। यह लोग उनसे 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 2500 से 3000 रुपये फाइल चार्ज (सिक्योरिटी मनी) के रूप में लेते हैं। इनका किसी कंपनी से कोई एग्रीमेंट नहीं है। आरोपियों ने कुछ फर्जी मुहरें बनवा रखी हैं और जिन लेटर पैड पर यह मुहर लगाकर बच्चों को जॉइनिंग लेटर देते हैं, वे भी फर्जी होते हैं।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने 20 वर्षीय अनामिका, 19 वर्षीय लक्ष्मी, 21 वर्षीय शिखा, और 21 वर्षीय शबा नामक चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गैंग का सरगना 34 वर्षीय वसीम अहमद उर्फ कपिल भाटी उर्फ पीयूष भाटी, 21 वर्षीय रोहित कुमार, और 24 वर्षीय रोहित चंदेला को भी गिरफ्तार किया गया है।